आजकल की शादी पहले जैसी क्यों नहीं रही?आओ जानते है
पहले के समय में शादी एक परंपरा थी, लेकिन आज के समय में शादी एक समझदारी भरा फैसला बन चुकी है।
आज लोग शादी से पहले ये सोचते हैं कि क्या सामने वाला इंसान हमारे साथ पूरी ज़िंदगी निभा पाएगा या नहीं ये अच्छे से ख्याल रख पायेगा की नहीं ये सब देखते है मै तो मानता हु की पुराणी शादी बहुत अच्छी होती थी खाश कर अरेंज मैरिज मै जब छोटा था उस समय की शादी मुझे आज भी याद है पहले जब रिस्तेदार आते थे तो बहुत दिनों तक रुखते थे और आज के लोग तो तुरंत वापिस घर चले जाते है अब ये लोग चेहरा दिखाने आते है ताकि आप उनके घर जाओ बाद में ।
पहले की शादी और आज की शादी में बड़ा अंतर
पहले की शादी में ज़्यादातर फैसले परिवार द्वारा लिए जाते थे।लड़का-लड़की की पसंद को ज़्यादा महत्व नहीं दिया जाता था। आज की शादी में लड़का और लड़की दोनों की राय ज़रूरी होती है करियर और फाइनेंशियल स्टेबिलिटी को पहले देखा जाता है शादी से पहले एक-दूसरे को समझने का समय लिया जाता है यही वजह है कि आज की शादी पहले से ज्यादा सोच-समझकर की जाती है। युवा पीढ़ी शादी को कैसे देख रही है? आज की युवा पीढ़ी शादी को बोझ नहीं, बल्कि एक पार्टनरशिप मानती है। अब सवाल ये नहीं होता कि शादी कब करनी है,बल्कि सवाल ये होता है कि किस इंसान के साथ करनी है। आज लोग चाहते हैं आपसी समझ बराबरी का रिश्ता एक-दूसरे की आज़ादी का सम्मान सोशल मीडिया का शादी पर असर सोशल मीडिया ने शादी को ट्रेंड बना दिया है।आजकल लोग Pre-Wedding Shoot कराते हैं शादी के Reels और Vlogs बनाते हैं हर पल को कैमरे में कैद करते हैं अगर अभी के लड़को को या लड़किया को कुछ याद रखने बोलो तो रख नहीं सकते है
लेकिन असली शादी कैमरे के सामने नहीं,
बल्कि रियल लाइफ में निभाई जाती है — ये बात समझना बहुत ज़रूरी है
सफल शादी का असली रहस्य
- हर शादी सफल हो, इसके लिए कोई एक नियम नहीं होता।
- लेकिन कुछ बातें हर रिश्ते में ज़रूरी होती हैं:
- एक-दूसरे की इज़्ज़त
- खुलकर बातचीत
- भरोसा और सच्चाई
- छोटी बातों पर झगड़ा न करना
- अगर ये बातें शादी में हों, तो रिश्ता अपने आप मजबूत बन जाता है।
conclusion
आज की शादी दिखावे से ज़्यादा समझदारी पर टिकी हुई है।
अगर शादी प्यार, भरोसे और सम्मान के साथ की जाए,
तो यही रिश्ता ज़िंदगी का सबसे खूबसूरत हिस्सा बन सकता है।
